डोहरिया बाजार में दीपोत्सव:मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा कर श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि
गोरखपुर में जंगल कौड़िया ब्लॉक के डोहरिया बाजार और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने घरों और दुकानों की साफ-सफाई कर रंग-बिरंगी लाइटों, झालरों और दीपों से सजावट की। बाजार और गलियों में जगह-जगह आकर्षक पंडाल सजाए गए। इनमें मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। शाम होते ही श्रद्धालुओं ने पूजा के बाद मां लक्ष्मी के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। त्योहार को लेकर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में खास उत्साह देखने को मिला। बाजारों में भी देर शाम तक रौनक बनी रही। दीपों की रोशनी से पूरा क्षेत्र जगमगा उठा और लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)