छठ पर्व से पहले सीताकुंड घाट पहुंचे SP विनीत जायसवाल:बोले-पुलिस, पीएसी और गोताखोर तैनात होंगे; घाटों पर रोशनी और अनाउंसमेंट सिस्टम की व्यवस्था

Nov 11, 2026 - 12:49
0
छठ पर्व से पहले सीताकुंड घाट पहुंचे SP विनीत जायसवाल:बोले-पुलिस, पीएसी और गोताखोर तैनात होंगे; घाटों पर रोशनी और अनाउंसमेंट सिस्टम की व्यवस्था
सुल्तानपुर में छठ पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एसपी विनीत जायसवाल ने अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह के साथ बुधवार 12 बजे सीताकुंड घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह घाट थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में है। निरीक्षण के दौरान भीड़ संभालने, आने-जाने के रास्तों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर चर्चा हुई। अधिकारियों को समय पर जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने घाट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और भीड़भाड़ वाली जगहों पर नजर रखने को कहा। उन्होंने आपात स्थिति के लिए तैयार रहने और पर्व के दौरान लगातार गश्त करने के निर्देश भी दिए। श्रद्धालुओं से शालीन और सहयोगपूर्ण व्यवहार करने को कहा गया। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि आयोजकों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर बात की गई है। अधिकारियों की टीमें सभी मुख्य घाटों का जायजा ले रही हैं। घाटों पर रोशनी और अनाउंसमेंट सिस्टम की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस और पीएसी के जवान तैनात होंगे। निजी गोताखोरों के साथ पीएसी की फ्लड कंपनी की ड्यूटी भी लगाई जाएगी। जायसवाल ने कहा कि आयोजकों और अन्य संबंधित लोगों से लगातार बातचीत हो रही है। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह, कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक और अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User