बहराइच में बैंक ऑफ इंडिया के बीसी पॉइंट संचालक अरेस्ट:खाताधारकों से 50 लाख से अधिक के फ्राड का आरोप

Nov 09, 2026 - 20:01
0
बहराइच में बैंक ऑफ इंडिया के बीसी पॉइंट संचालक अरेस्ट:खाताधारकों से 50 लाख से अधिक के फ्राड का आरोप
बहराइच में बैंक ऑफ इंडिया के बीसी प्वाइंट से खाताधारकों की रकम लेकर फरार होने के आरोपी संचालक को दरगाह शरीफ पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब एक बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर खाताधारकों से बैंक में रुपए जमा कराने के नाम पर रकम लेकर गबन करने का आरोप है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया। रुपए जमा कराने के नाम पर रकम लेने का आरोप पुलिस के मुताबिक, आरोपी बीसी प्वाइंट का संचालन करता था। उसने खाताधारकों से बैंक खातों में रुपए जमा कराने के नाम पर रकम ली और बाद में फरार हो गया। मामले में दरगाह शरीफ थाने में बीएनएस की धारा 316(5) में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई गिरफ्तारी पुलिस ने सोमवार को आरोपी समसाद अली शाह (36) को गिरफ्तार कर लिया। वह तोराब अली शाह का बेटा है और गुलामअली पुरा मोहल्ले में मुनलाल माली वाली गली का निवासी है। कोर्ट में किया गया पेश पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और शाम करीब चार बजे पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय बहराइच भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार राय, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार और कांस्टेबल राहुल मौर्य शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User