फर्रूखाबाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत:बाइक से बाजार घरेलू सामान लेने लेने निकले थे, लोडर की चपेट में आया था

Nov 09, 2026 - 21:23
0
फर्रूखाबाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत:बाइक से बाजार घरेलू सामान लेने लेने निकले थे, लोडर की चपेट में आया था
फर्रुखाबाद के डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में सोमवार को शाहजहांपुर के एक गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक को कलान कस्बे में लोडर की चपेट में आने से गंभीर चोटें आई थीं। परिजन उसे 108 एंबुलेंस से अस्पताल लेकर पहुंचे थे। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना भेज दी। बैंक ऑफ बड़ौदा के पास हुआ हादसा शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र के झकरेली गांव निवासी राजीव (30) पुत्र ऋषिपाल सोमवार को बाइक से सामान लेने कस्बा कलान आए थे। बताया गया कि कस्बे में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की थी। इसके बाद वह नाले पर पड़ी पटिया पर खड़े हो गए। इसी दौरान अधिक वजन लदा होने के कारण लोडर का अगला हिस्सा ऊपर उठ गया और वाहन राजीव के ऊपर जा गिरा। इसके नीचे दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन घायल राजीव को 108 एंबुलेंस से फर्रुखाबाद के लोहिया जिला अस्पताल ले आए। यहां इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर वैभव यादव ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान राजीव की मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना भेज दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User