भदोही में सुबह छाया घना कोहरा:सुबह 6 बजे तक विजिबिलिटी 30 से 40 मीटर रही
भदोही में दीपावली की रात से कोहरा पड़ना शुरू हुआ। सोमवार सुबह कोहरा घना रहा और दृश्यता 30 से 40 मीटर तक रह गई। वाहन चालक दिन में भी लाइट और डिपर जलाकर चलते दिखे। कोहरे के कारण लोगों की दिनचर्या देर से शुरू हुई। सुबह करीब 8:30 बजे कोहरा छंटा और सूरज दिखाई दिया। दुकानों पर लोग कोहरे की वजह पर चर्चा करते रहे। कुछ लोगों ने पटाखों के धुएं और प्रदूषण को इसकी वजह बताया। विनोद मिश्रा ने कहा कि कोहरे का पटाखों या प्रदूषण से संबंध नहीं है। उनके मुताबिक, नवंबर में कोहरा और ठंड पड़ती है और आगे ठंड बढ़ने के साथ कोहरा भी पड़ेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)