भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से फर्ग्यूसन और टिकनर बाहर:हेनरी तीसरा मैच नहीं खेलेंगे, 5 खिलाड़ी टेस्ट तैयारी के लिए टीम छोड़ेंगे

Nov 09, 2026 - 09:48
0
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से फर्ग्यूसन और टिकनर बाहर:हेनरी तीसरा मैच नहीं खेलेंगे, 5 खिलाड़ी टेस्ट तैयारी के लिए टीम छोड़ेंगे
भारत के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के बाकी मुकाबलों से न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर बाहर हो गए हैं। वहीं, मैट हेनरी मंगलवार को हैमिल्टन में होने वाला तीसरा वनडे नहीं खेलेंगे। चोट से उबर रहे हेनरी चौथे वनडे से वापसी कर सकते हैं। टिकनर के कवर के तौर पर नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के तेज गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क को टीम में शामिल किया गया है। भारत शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज में 2-0 से आगे है। टिकनर को गेंद लगी, 7 दिन तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे वेलिंगटन में दूसरे वनडे के दौरान बल्लेबाजी करते समय ब्लेयर टिकनर को गेंद लगी थी। मेडिकल जांच में उन्हें कन्कशन से मुक्त घोषित किया गया है। हालांकि, उनकी जगह मैट फिशर को कन्कशन सब्स्टिट्यूट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था। ICC के नियमों के मुताबिक, टिकनर को मैच की तारीख से 7 दिन का अनिवार्य स्टैंड-डाउन पीरियड पूरा करना होगा। इस कारण वे अगले दो वनडे नहीं खेल पाएंगे। फर्ग्यूसन पिंडली की चोट से नहीं उबरे लॉकी फर्ग्यूसन टी-20 सीरीज के दौरान दाईं पिंडली में आई हल्की चोट से पूरी तरह उबर नहीं सके हैं। इस कारण वे चौथे और पांचवें वनडे से बाहर हो गए हैं। हेनरी चौथे वनडे से वापसी की कोशिश करेंगे ऑकलैंड में ट्रेनिंग के दौरान डेवोन कॉनवे से टकराने के बाद मैट हेनरी की वेलिंगटन में दोबारा जांच की गई। उन्हें तीसरे वनडे से बाहर रहने और 14 नवंबर को होने वाले चौथे वनडे से वापसी का लक्ष्य रखने की सलाह दी गई है। हेनरी-जेमीसन चौथे वनडे तक टीम के साथ रहेंगे मैट हेनरी और काइल जेमीसन को तीसरे वनडे के बाद टेस्ट कैंप में शामिल होना था। अब दोनों चौथे वनडे तक वनडे टीम के साथ रहेंगे। 5 खिलाड़ी टेस्ट तैयारी के लिए वेलिंगटन जाएंगे टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स और नाथन स्मिथ बुधवार को हैमिल्टन से वेलिंगटन रवाना होंगे। ये पांचों खिलाड़ी भारत के खिलाफ होने वाली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज की तैयारी करेंगे। इस वजह से वे पांचवां वनडे नहीं खेलेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुताबिक, चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम में दो खिलाड़ियों को जोड़ा जाएगा। पांचवें वनडे के लिए टीम की घोषणा अभी नहीं हुई है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मंगलवार को हैमिल्टन में खेला जाएगा। ---------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… टेस्ट की तैयारी के लिए रुकेंगे अर्शदीप, गुरनूर और आकिब:11 नवंबर से लगेगा कैंप; कोटक बोले- वनडे सीरीज से गेंदबाजों को मदद मिली भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार और आकिब नबी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए वनडे सीरीज के बाद भी टीम के साथ रुकेंगे। बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने शनिवार को तीसरे वनडे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी पुष्टि की। भारतीय टेस्ट खिलाड़ियों का तैयारी कैंप 11 नवंबर से शुरू होगा। पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User