यूथ ओलिंपिक-शौर्या आंबुरे ने 100 मीटर हर्डल्स में ब्रॉन्ज जीता:13.59 सेकंड का पर्सनल बेस्ट बनाया, 18 महीने में तीसरा अंतरराष्ट्रीय मेडल

Nov 09, 2026 - 07:36
0
यूथ ओलिंपिक-शौर्या आंबुरे ने 100 मीटर हर्डल्स में ब्रॉन्ज जीता:13.59 सेकंड का पर्सनल बेस्ट बनाया, 18 महीने में तीसरा अंतरराष्ट्रीय मेडल
भारत की 17 साल की एथलीट शौर्या आंबुरे ने सेनेगल की राजधानी डकार में चल रहे यूथ ओलंपिक गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। उन्होंने रविवार को महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल्स) के फाइनल में 13.59 सेकंड का समय निकाला। यह उनका पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन है। शौर्या इस टूर्नामेंट में ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में भारत की इकलौती एथलीट थीं। चीन की झांग केयी ने 13.17 सेकंड के विंड-असिस्टेड समय के साथ गोल्ड मेडल जीता। फ्रांस की अन्ना पीटर्स 13.57 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। शौर्या उनसे सिर्फ 0.02 सेकंड पीछे रहीं। एक ही दिन में दो बार सुधारा पर्सनल बेस्ट महाराष्ट्र की शौर्या ने फाइनल से पहले सेमीफाइनल में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सुधारा था। उन्होंने सेमीफाइनल में 13.77 सेकंड का समय निकाला था। इसके बाद फाइनल में 13.59 सेकंड की टाइमिंग के साथ अपना ही रिकॉर्ड बेहतर कर लिया। 18 महीने में तीसरा अंतरराष्ट्रीय मेडल जीता शौर्या ने पिछले 18 महीने में तीन बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में मेडल जीते हैं। उन्होंने एशियन अंडर-18 चैंपियनशिप और एशियन यूथ गेम्स में भी पदक हासिल किए थे। अब यूथ ओलंपिक में ब्रॉन्ज जीतकर उन्होंने अपनी उपलब्धियों में एक और मेडल जोड़ लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User