सूर्यकुमार यादव सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी करेंगे:शिवम दुबे, सरफराज और शार्दूल भी टीम में; 14 नवंबर को हैदराबाद से पहला मुकाबला

Nov 09, 2026 - 18:54
0
सूर्यकुमार यादव सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी करेंगे:शिवम दुबे, सरफराज और शार्दूल भी टीम में; 14 नवंबर को हैदराबाद से पहला मुकाबला
सूर्यकुमार यादव सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी करेंगे। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। सूर्यकुमार टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद टीम इंडिया से बाहर हो गए थे। उनकी जगह मुंबई के ही श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है। सूर्या ने आखिरी मुकाबला IPL 2026 में 24 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। मुंबई की टीम में शिवम दुबे भी, अंगकृष रघुवंशी, सरफराज खान, शार्दूल ठाकुर और तुषार देशपांडे जैसे खिलाड़ी भी खेलेंगे। बोले- मुंबई के लिए खेलना गर्व की बात कप्तान बनाए जाने के बाद सूर्यकुमार ने कहा, मुंबई का प्रतिनिधित्व करना हमेशा गर्व की बात है। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं का अच्छा मिश्रण है। मुझे भरोसा है कि सभी खिलाड़ी एकजुट होकर पूरे जोश के साथ खेलेंगे और हर मैच में अपना बेस्ट देंगे। रणजी टीम की कप्तानी करने वाले सिद्धेश लाड को जगह नहीं मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम की कप्तानी कर रहे सिद्धेश लाड को टी-20 टीम में जगह नहीं मिली है। रणजी ट्रॉफी लंबे फॉर्मेट का टूर्नामेंट है, जबकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 फॉर्मेट में खेली जाती है। इसलिए दोनों टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से किया जाता है। मुंबई की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), दिव्यांश सक्सेना, सुवेद पारकर, मुशीर खान, सरफराज खान, सैराज पाटिल, शिवम दुबे, अथर्व अंकोलेकर, शार्दूल ठाकुर, तुषार देशपांडे, शम्स मुलानी, मैक्सवेल स्वामीनाथन, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा और हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर)। भारत को लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप जिताया सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने मार्च 2026 में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इस जीत के साथ भारत लगातार दो बार यह ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बना। इससे पहले उन्होंने 2025 में हुए टी-20 एशिया कप में भी भारतीय टीम को चैंपियन बनाया था। सूर्यकुमार ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में भी भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल के आखिरी ओवर में उन्होंने लॉन्ग-ऑफ पर डेविड मिलर का कैच पकड़ा था। मिलर का विकेट भारत के लिए बेहद अहम था, क्योंकि साउथ अफ्रीका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। वर्ल्ड कप जिताने के बाद कप्तानी गई, टीम से भी बाहर हुए भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने के कुछ महीने बाद ही सूर्यकुमार को टी-20 टीम की कप्तानी से हटा दिया गया। जून 2026 में चयन समिति ने श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया। सूर्यकुमार को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे की टीम में भी जगह नहीं मिली। टी-20 इंटरनेशनल में 4 शतक, दो बार साल के बेस्ट खिलाड़ी सूर्यकुमार ने भारत के लिए 113 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 3,272 रन बनाए हैं। उनका औसत 36.35 और स्ट्राइक रेट 162.98 है। उनके नाम 4 शतक और 25 अर्धशतक हैं। उनकी टी-20 बल्लेबाजी की खासियत मैदान के अलग-अलग हिस्सों में शॉट खेलने की क्षमता है। इसी वजह से उन्हें 'मिस्टर 360' भी कहा जाता है। वे 2022 और 2023 में ICC के टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए थे। 2022 में वे ICC टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज भी बने थे। ---------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… अनुज श्रीवात्री भारत के 100वें चेस ग्रैंडमास्टर बने अनुज श्रीवात्री भारत के 100वें चेस ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। उन्होंने 8 नवंबर को फिलीपींस के ओजामिज में 7वीं आसियान प्लस इंडिविजुअल ओपन चेस चैंपियनशिप जीती। इससे उन्हें ग्रैंडमास्टर बनने के लिए जरूरी तीसरा नॉर्म मिल गया। पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User