अमेठी में जमीन विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या:बेटा घायल, घर में घुसकर हमला; 4 आरोपियों पर FIR
अमेठी में मंगलवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें घायल कन्हैयालाल वर्मा (54) की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके बेटे संतोष वर्मा का इलाज जारी है। मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कन्हैयालाल की मौत के बाद केस में हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है। मामला कोतवाली क्षेत्र के राजू का पुरवा नरैनी गांव का है। बेटे को बचाने पहुंचे पिता पर हमला जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे संतोष वर्मा और अभय शुक्ल के परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस अभय शुक्ल, विपुल शुक्ल, संजय शुक्ल और महेंद्र शुक्ल ने संतोष पर हमला कर दिया। कन्हैयालाल बेटे को बचाने पहुंचे, तो उन पर भी हमला किया गया। आरोप है कि कन्हैयालाल घर के अंदर गए, तो हमलावर भी घर में घुस गए और उन पर टूट पड़े। हमले में घायल कन्हैयालाल और संतोष को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान कन्हैयालाल की मौत हो गई। हत्या की धारा जोड़ी, गिरफ्तारी के लिए सात टीमें संतोष की पत्नी खुशबू की शिकायत पर पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। कन्हैयालाल की मौत के बाद मुकदमे में हत्या की धारा भी जोड़ दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। सीओ श्वेताभ भास्कर ने कहा कि गिरफ्तारी के लिए सात टीमें गठित की गई हैं। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)