राजनीति

लोकसभा चुनाव: यूपी की बाकी बची 24 लोकसभा सीटों के लिए भाजपा ने भेजा 3-3 नामों का पैनल,जानें किसका कट सकता है टिकट

लखनऊ।     भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 51 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है, लेकिन बाकी बची 24 लोकसभा सीटों को लेकर लगातार मंथन चल रहा है।केंद्रीय नेतृत्व ने यूपी से एक बार और नामों का पैनल मांगा था, जिसके आधार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी,महामंत्री संगठन धर्मपाल और दोनों उपमुख्यमंत्री ने कोर कमेटी में नामों के पैनल तैयार कर भेज दिए हैं। 24 लोकसभा सीटों के लिऐ तीन-तीन नामों का पैनल भेज दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक मेरठ लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद राजेंद्र अग्रवाल का टिकट कटना तय माना जा रहा है।मेरठ से अभिनेता अरुण गोविल या कुमार विश्वास को मौका दिया जा सकता है।प्रयागराज से रीता बहुगुणा जोशी का भी टिकट कटना तय माना जा रहा है।यहां से नंद गोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी अभिलाषा गुप्ता के नाम की चर्चा है। अभिलाषा महापौर रही हैं।गाजियाबाद से जनरल वीके सिंह की जगह अनिल अग्रवाल या अनिल जैन को भाजपा प्रत्याशी बना सकती है। रायबरेली से सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय को प्रत्याशी बना सकती है।कैसरगंज से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट कटना तय माना जा रहा है। बृजभूषण की पत्नी केतकी देवी सिंह या लड़के करण भूषण सिंह को टिकट मिल सकता है।

इसके अलावा कांग्रेस छोड़़कर भाजपा में आए वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा को भदोही से भाजपा प्रत्याशी बना सकती है।पीलीभीत से चर्चा है कि वरुण गांधी की नेतृत्व से बात हुई है।ऐसे में वरूण गांधी को दोबारा मौका दिया जा सकता है। वहीं इन लोकसभा सीटों पर जो नामों का पैनल है, उनमें बलदेव औलख या जितिन प्रसाद और संजय गंगवार का नाम है।कहा जा रहा है कि सुलतानपुर से एक बार फिर मेनका गांधी को चुनाव लड़ाया जा सकता है।

सहारनपुर से पूर्व मंत्री सुरेश राणा के नाम की चर्चा है।देवरिया से रमापति राम त्रिपाठी मौजूदा सांसद को दोबारा मौका दिया जा सकता है।मिर्ज़ापुर से अनुप्रिया पटेल फिर से लड़ सकती हैं।घोसी से ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविन्द राजभर चुनाव लड़ सकते हैं।बलिया से मौजूदा सांसद बीरेंद्र सिंह मस्त का टिकट कटना तय माना जा रहा है। बलिया से नीरज शेखर या आनन्द स्वरूप शुक्ला को टिकट मिल सकता है। कानपुर से सत्यदेव पचौरी का टिकट काटकर उनकी बेटी नीतू सिंह को भाजपा टिकट दे सकती है। ग़ाज़ीपुर से मनोज सिन्हा के लड़के अभिनव सिन्हा को भाजपा टिकट दे सकती है।

बरेली से सन्तोष गंगवार का टिकट उम्र की वजह से कटना तय माना जा रहा है। संतोष गंगवार की जगह भाजपा महापौर सतीश गौतम, हरिशंकर गंगवार या योगी सरकार के मंत्री स्वतन्त्र देव को चुनावी मैदान में उतार सकती है।बाराबांकी से हालांकि मौजूदा सांसद उपेंद्र रावत का टिकट घोषित किया गया था, लेकिन एक अश्लील वीडियो सामने आने के बाद पार्टी उनका टिकट काट सकती है। उपेंद्र रावत की जगह प्रियंका रावत या फिर सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के बड़े नेता पीएल पुनिया के लड़के तनुज पुनिया को भाजपा उतार सकती है। मैनपुरी लोकसभा से भाजपा योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह को चुनावी मैदान उतार सकती है।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!