राजनीति

Election Results 2026 Time: बंगाल से असम तक 5 राज्यों के चुनाव के नतीजे आज, जानें कितने बजे शुरू होगी वोट काउंटिंग

चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में सत्ता की चाबी किसे हासिल होगी, इसका फैसला कुछ ही घंटों में हो जाएगा. चुनाव के नतीजे के शुरुआती रुझान अब से कुछ घंटे बाद सामने आएंगे. मतगणना की शुरुआत सुबह 8 बजे से हो जाएगी. आइए जानते हैं काउंटिंग की लाइव स्ट्रीमिंग आप कब और कहां देख सकते हैं.

असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए अप्रैल में मतदान हुआ था. असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे. वहीं, तमिलनाडु में भी 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था. इसके अलावा, पश्चिम बंगाल विधानसभा की सभी सीटों पर दो चरण में 23 और 29 अप्रैल को मतदान हुए थे. पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 में से 293 सीटों के नतीजे सोमवार को आएंगे, क्योंकि फाल्टा सीट पर चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया है. इस सीट पर 21 मई को मतदान होगा और 24 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे. 294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 148 है.

इसी तरह, 126 सीटों वाली असम विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 64 है. 140 सीटों वाली केरल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 71 है. 234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा में किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 118 है. वहीं, 30 सीटों वाली पुडुचेरी विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 16 है. आंकड़ों के अनुसार, इस राज्यों में मतदान में रिकॉर्ड वोटिंग प्रतिशत भी दर्ज किया गया. असम में संपन्न चुनाव में वोटिंग प्रतिशत 85.38 रहा.

इसी तरह, केरल में मतदान प्रतिशत 78, तमिलनाडु में मतदान प्रतिशत 85.1, पुडुचेरी में मतदान प्रतिशत 89.08 और पश्चिम बंगाल में मतदान प्रतिशत 92.47 रिकॉर्ड किया गया है. मतगणना से पहले काउंटिंग सेंटरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पश्चिम बंगाल के सभी काउंटिंग सेंटरों को हाई-सिक्योरिटी जोन में बदल दिया गया है. शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर केंद्रीय बलों की तैनाती भी की गई है.

यहां देख सकते हैं पांचों राज्यों के चुनाव के नतीजे

इलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट results.eci.gov.in पर सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो जाएगी. राज्य को सेलेक्ट कर आप सीट वाइज चुनाव के रुझान देख पाएंगे. voters.eci.gov.in पर जाकर भी Election Results देख सकते हैं.

यहां भी देख सकते हैं पांचों राज्यों के चुनाव के नतीजे

लाइव टीवी: https://news.abplive.com/live-tv 

एबीपी लाइव (हिंदी): https://www.abplive.com/

एबीपी नेटवर्क यूट्यूब: https://www.youtube.com/watch?v=nyd-xznCpJc 

एबीपी लाइव (English): https://news.abplive.com/ 

इसके अलावा दर्शक एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी रिजल्ट का पूरा लाइव प्रसारण देख पाएंगे. 

एबीपी न्यूज इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/abpnewstv/ 

एबीपी लाइव इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/abplivenews/ 

एबीपी लाइव एक्स: https://x.com/abplive 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!