राजनीति

Bhabanipur Election Result 2026 LIVE: भबानीपुर विधानसभा सीट पर TMC की ममता बनर्जी पीछे, शिवेंदु अधिकारी चल रहे आगे

<p style="text-align: justify;">पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद आज मतगणना चल रही है. बंगाल की भवानीपुर सीट पर सभी की निगाहें होंगी. बंगाल की मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर से ही चुनाव लड़ा है. इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से शिवेंदु अधिकारी उम्मीदवार हैं. अब ममता और शुभेंदु के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.&nbsp;</p>
<p style="text-align: justify;">अगर भवानीपुर सीट के पिछले नतीजों की बात करें तो साल 2021 के विधानसभा चुनाव, TMC के शोभनदेब चट्टोपाध्याय 28719 वोटों के अंतर से जीते थे. वहीं दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के रुद्रनील घोष रहे थे. उन्हें 44786 वोट मिले थे.</p>
<p style="text-align: justify;">अगर एग्जिट पोल की मानें तो इस बार भाजपा बंगाल में टीएमसी को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आ रही है. Matrize के मुताबिक बीजेपी को बंगाल में 146 से 161 सीटें मिल सकती हैं. जबकि टीएमसी को 125 से 140 सीटें मिल सकती हैं. वहीं भवानीपुर सीट पर भी कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. चाणक्य स्ट्रैट्जीज के मुताबिक बीजेपी को 150 से 160 सीटें मिल सकती हैं. वहीं टीएमसी को 130 से 140 सीटें मिल सकती हैं.</p>
<p style="text-align: justify;">गौरतलब है कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने मतगणना से ठीक एक दिन पहले रविवार शाम को भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए अपनी पार्टी के मतगणना एजेंटों के साथ बैठक की. &nbsp;पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने से कुछ घंटे पहले यह बैठक हुई. भवानीपुर में बनर्जी का मुख्य मुकाबला भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से है, जिन्होंने 2021 में नंदीग्राम सीट पर उन्हें हराया था.</p>

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!