राजनीति

Assembly Election Results 2026: बंगाल में भाजपा-TMC के बीच कांटे की टक्कर, असम में रुझानों में कौन चल रहा आगे? जानें पांचों राज्यों के नतीजों का पहला अपडेट

पश्चिम बंगाल, केरल और असम समेत पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद वोटों की गिनती शुरू हो गई है. बंगाल के शुरुआत रुझानों में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है. बीजेपी और टीएमसी 5-5 सीटों पर आगें हैं. जबकि असम में भाजपा का दबदबा देखने को मिला है. केरल और तमिलनाडु के रुझान भी सामने आ गए हैं.

बंगाल की भवानीपुर सीट काफी चर्चा में रही है. ममता बनर्जी ने इस सीट से चुनाव लड़ा है. वे शुरुआती रुझानों में आगे चल रही हैं. मालदा में भाजपा का अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है. भाजपा रुझानों में मालदा की 3 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं असम की बात करें तो भाजपा 3 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है. अगर तमिलनाडु की बात करें तो DMK और उसके सहयोगी 9 सीटों पर आगे चल रहे हैं. वहीं AIADMK महज 3 सीटों पर आगे चल रही है. 

 

पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा!

पुडुचेरी में भी विधानसभा चुनाव के बाद वोटों की गिनती चल रही है. शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी 13 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं. 

केरल का भी सामने आया पहला रुझान

केरल में भी वोटों की गिनती जारी है. राज्य में LEFT 61 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि कांग्रेस 64 सीटों पर आगे चल रही है. केरल में फिलहाल कांटे की टक्कर चल रही है. वहीं 5 सीटों पर अन्य पार्टियां आगे चल रही हैं.

यह भी पढ़ें : Bengal Election Results 2026: बंगाल में किसकी सरकार? आ गया पहला रुझान, TMC या BJP कौन आगे, जानें

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!