राजनीति

2 मई को 15 बूथ पर होगा दोबारा मतदान, सुबह 6 से शाम 6 बजे तक वोटिंग

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार (2 मई, 2026) को दक्षिण 24 परगना के 15 पोलिंग बूथों पर फिर से वोटिंग होगी. मगराहाट पश्चिम के 11 पोलिंग बूथ और डायमंड हार्बर के चार पोलिंग बूथ पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग की जाएगी. 

इन सीटों पर 29 अप्रैल को दूसरे चरण में वोटिंग हुई थी, जिसे चुनाव आयोग ने रद्द करते हुए फिर से मतदान करवाने की घोषणा की है. चुनाव आयोग ने कहा कि इन पोलिंग बूथों पर 29 अप्रैल को मतदान के दौरान अनियमितता की शिकायतें मिली हैं, जिसके बाद यह फैसला लिया गया. मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारियों और पर्यवेक्षकों से मिली रिपोर्ट्स के आधार फिर से वोटिंग करवाने के फैसला किया गया है. 

चुनाव आयोग ने रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपल एक्ट, 1951 के तहत मतदान को रद्द कर दिया. चुनाव आयोग के अनुसार दक्षिण 24 परगना जिले के 77 पोलिंग बूथ पर फिर से वोटिंग करवाने की मांग की गई है. हालांकि, अभी चुनाव आयोग ने सिर्फ 15 पोलिंग बूथ पर ही रिपोलिंग का ऐलान किया है, बाकी 62 पोलिंग बूथ पर फिर से मतदान होने को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें:- SIR में नाम कटा, सत्यापन में देरी और फिर लिस्ट में जुड़ा नाम… 104 साल के मतदाता को बंगाल चुनाव में मिला VIP ट्रीटमेंट

29 अप्रैल को वोटिंग के दौरान दक्षिण 24 परगना के बसंती क्षेत्र से हिंसा की घटनाएं भी सामने आई थीं. यहां भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विकास सरदार को निशाना बनाते हुए हमला किया गया था. जानकारी के अनुसार, बसंती में भाजपा उम्मीदवार की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई, जिससे वहां तनाव की स्थिति बनी. यह घटना बूथ नंबर 76 पर हुई, जहां भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार पर बूथ का दौरा करते समय कथित तौर पर हमला किया गया.

यह भी पढ़ें:- West Bengal Assembly Election 2026: बंगाल रिजल्ट से पहले फुल एक्शन में BJP, एग्जिट पोल में जीत के अनुमान के बाद तैयार किया ये मास्टर प्लान

सूत्रों के अनुसार, जब उम्मीदवार पोलिंग बूथ का मुआयना करने गए, तो कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया. इस घटना के दौरान उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई. उनके सुरक्षाकर्मियों से हथियार छीनने की भी कोशिश की गई. आरोप है कि केंद्रीय बलों की मौजूदगी के बावजूद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने या बचाव कार्य में मदद करने के लिए कोई दखल नहीं दिया. इस घटना के कारण इलाके में तनाव और बढ़ गया था.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!