बंगाल में आज आखिरी चरण का मतदान, हॉट सीट बनी भवानीपुर, ममता और सुवेंदु में कांटे की टक्कर

पश्चिम बंगाल में बुधवार (29 अप्रैल) को 142 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान होने जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत 1,448 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं. इस बीच भवानीपुर विधानसभा सबसे हॉट सीट बन गई हैं, क्योंकि इस सीट पर सीधा मुकाबला ममता बनर्जी और बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के बीच है. इस बार इस सीट पर कांटे की टक्कर देखी जा रही है. राज्य में 152 सीटों पर हुए पहले चरण के मतदान में रिकॉर्ड 92.72 प्रतिशत वोटिंग हुई, जो आजादी के बाद से अब तक का सबसे अधिक मतदान है.
बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से जुड़ी मुख्य बातें
आज होने वाले मतदान में 1,448 उम्मीदवारों का भविष्य तय होगा, जिनमें 1,228 पुरुष और 220 महिलाएं शामिल हैं. ममता बनर्जी, सुवेंदु अधिकारी, फिरहाद हकीम और कई अन्य प्रमुख नेता उम्मीदवार मैदान में हैं. कुल मिलाकर 32 लाख से अधिक मतदाता मतदान में भाग लेंगे, जिनमें 16 करोड़ पुरुष मतदाता, 57 करोड़ महिला मतदाता और 792 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं. 18-19 आयु वर्ग के 41 लाख से अधिक पहली बार मतदान करने वाले मतदाता अपना वोट डालेंगे, जबकि लगभग 3200 मतदाता 100 वर्ष और उससे अधिक आयु के हैं.
हॉट सीट भवानीपुर
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं, जहां से उन्होंने पिछले साल जीत हासिल की थी. ममता ने भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों से चुनाव लड़ा था. नंदीग्राम में उन्हें सुवेंदु अधिकारी से हार का सामना करना पड़ा था. बीजेपी नेता अब भवानीपुर में टीएमसी प्रमुख को चुनौती दे रहे हैं.
बंगाल में 2,473 लोग गिरफ्तार
चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि दूसरे चरण के मतदान से पहले गहन निगरानी अभियान के तहत बंगाल में कुल 2,473 लोगों को गिरफ्तार किया गया. अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात राज्य भर में 809 लोगों को हिरासत में लिया गया था, जबकि मंगलवार को यह संख्या बढ़कर 2,473 हो गई. गिरफ्तार किए गए अधिकांश लोगों की पहचान संभावित उपद्रवियों के रूप में की गई है.
ये भी पढ़ें
West Bengal Elections 2026: 15 साल राज, अब अग्नि परीक्षा… क्या ‘ब्रांड ममता’ बंगाल में फिर से दिखा पाएगा करिश्मा?
बीजेपी ने किया जोरदार प्रचार
बंगाल चुनाव में बीजेपी की ओर से जोरदार प्रचार अभियान किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई शीर्ष नेताओं ने रैलियों और रोड शो में भाग लिया. वहीं, टीएमसी की ओर से ममता बनर्जी ने सोमवार को भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में पद यात्रा निकाली और जनता से बातचीत की.
ये भी पढ़ें
‘तुरंत हटाया जाए…’ UP के ‘सिंघम’ IPS अजय पाल शर्मा की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला



