राजनीति

‘तुरंत हटाया जाए…’ UP के ‘सिंघम’ IPS अजय पाल शर्मा की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान यूपी के IPS अजय पाल शर्मा विवादों में घिर गए हैं. उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी दी गई है, जिसमें मांग की गई है कि उन्हें चुनाव की ड्यूटी से तुरंत हटा दिया जाए. याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि बतौर पुलिस ऑब्जर्वर उनकी भूमिका निष्पक्ष नहीं रही और उन्होंने उम्मीदवारों पर दबाव बनाने जैसे काम किए, जिससे चुनावी माहौल प्रभावित हुआ है.

याचिकाकर्ता ने लगाए ये आरोप

याचिका में कहा गया है कि यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के अधिकार का उल्लंघन है. मामला सुप्रीम कोर्ट में दायर किया गया है और अदालत से जरूरी निर्देश देने की मांग की गई है. हालांकि, इसपर सुप्रीम कोर्ट ने अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया है, अभी सिर्फ ई-फाइलिंग की गई है.

चुनाव को प्रभावित करने का आरोप

याचिका में कहा गया है कि अजय पाल शर्मा, जिन्हें उनके एनकाउंटर रिकॉर्ड के कारण ‘यूपी का सिंघम’ कहा जाता है, उन्होंने चुनाव आयोग के ऑब्जर्वर के तौर पर अपनी निष्पक्षता खो दी है. उन पर आरोप है कि जब से उन्होंने दक्षिण 24 परगना जिले का कार्यभार संभाला है, वे राजनीतिक उम्मीदवारों को डरा-धमका रहे हैं और उन पर गलत तरीके से दबाव बना रहे हैं.  याचिकाकर्ता का दावा है कि शर्मा अपनी ताकत का इस्तेमाल चुनाव को प्रभावित करने के लिए कर रहे हैं, जो एक स्वतंत्र चुनाव की प्रक्रिया के खिलाफ है.

याचिका में कहा गया कि अजय पाल शर्मा की मौजूदगी से चुनाव का माहौल खराब हुआ है, जिससे 2026 के विधानसभा चुनाव की निष्पक्षता पर जनता का भरोसा डगमगा रहा है. आरोप लगाया कि उनके डराने-धमकाने और पक्षपातपूर्ण व्यवहार के कारण सभी उम्मीदवारों को ‘बराबरी का मौका’ नहीं मिल पा रहा है.

पहले चरण में रिकॉर्ड वोटिंग के बाद ममता समेत 1448 प्रत्याशियों की दांव पर किस्मत, 142 सीटों पर होगा फैसला

दूसरे चरण के लिए वोटिंग आज

पहले चरण में बंगाल में 93.2 प्रतिशत की भारी वोटिंग हुई है, जो एक नया रिकॉर्ड है. इस भारी मतदान के बाद TMC और BJP दोनों ही अपनी-अपनी जीत के बड़े दावे कर रही हैं. वहीं 29 अप्रैल यानी आज दूसरे चरण के लिए वोटिंग होगी.  कोलकाता समेत छह जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा. इस चरण में 3.21 करोड़ से अधिक मतदाता 1,448 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. निर्वाचन आयोग के अनुसार, इन 142 सीटों पर कुल 3,21,73,837 पंजीकृत मतदाता हैं. इनमें 1,64,35,627 पुरुष, 1,57,37,418 महिला और 792 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. 

बंगाल में वोटिंग से ऐन पहले चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, यूपी के ‘सिंघम’ के मामले में इस अधिकारी को हटाया

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!