राजनीति

West Bengal Assembly Elections 2026: बंगाल की जिस सीट से ममता बनर्जी लड़ रहीं चुनाव, वहां शुरुआती घंटों में हुआ खेल, जानें कितने पड़े वोट 

पश्चिम बंगाल की 142 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण की वोटिंग चल रही है. सबसे ज्यादा भवानीपुर सीट की है, जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं, उस सीट पर उन्हें बीजेपी के प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी से टक्कर मिल रही है. चुनाव आयोग ने सुबह 9 बजे तक वोटिंग का आंकड़ा जारी किया है, जिसके मुताबिक, भवानीपुर सीट पर 17.08 फीसदी वोटिंग हो चुकी है और पोलिंग बूथों पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं. 

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर लगाया आरोप

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि पुलिस पर्यवेक्षक बीजेपी के इशारों पर नाच रहे हैं. उन्होंने कहा कि वोट डालने वाले पुलिस और सुरक्षा बल नहीं, बल्कि जनता है. 

बंगाल सीएम ने कहा, ‘चुनाव आयोग खुलेआम हमें परेशान कर रहा है. हमने अदालत की अवमानना ​​का नोटिस भेजा है, फिर भी अनगिनत बाहरी पर्यवेक्षकों को यहां लाया गया है. ये स्पष्ट रूप से भाजपा के इशारों पर नाच रहे हैं. चक्रबेरिया जाइए, आप खुद देखेंगे कि हमारे सभी पोस्टर हटा दिए गए हैं. क्या चुनाव इसी तरह कराए जाते हैं? वोट डालने वाले पुलिस और सुरक्षा बल नहीं, बल्कि जनता है. ये लोग बाहर से कुछ लोगों को लाए हैं, और ये लोग मतदाताओं में डर और आतंक फैलाने के अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं. ये जल्द ही चले जाएंगे.’

ये भी पढ़ें- ‘सब BJP के इशारे पर नाच रहे’, बंगाल में वोटिंग के बीच भयंकर गुस्से में ममता बनर्जी, जानें क्या आरोप लगाए

किस सीट पर कितने प्रतिशत वोटिंग?

चुनाव आयोग के डेटा के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक तेहट्टा में 18.20, टॉलीगंज में 17.42, उदयनारायणपुर में 17.35, उलुबेरिया दक्षिण में 17.60, उलुबेरिया पूरब में 16.98, उलुबेरिया उत्तर में 17.70, उत्तरपारा में 18.55, श्यामपुर में 17.48, सिंगूर में 20.10, सोनारपुर दक्षिण में 15.74, सोनारपुर उत्तर में 17.11, श्रीरामपुर में 19.72, स्वरूपनगर में 17.95, तारकेश्वर में 20.12, सागर में 19.51 फीसदी वोटिंग हुई है. 

 

वहीं संदेशखाली में 16.68, संकरैल में 17.59, सप्तग्राम में 20.57, सतगछिया में 17.79, शिबपुर में 17.43 फीसदी वोटिंग हुई है. वहीं आरजी कर पीड़िता की मां जिस पानीहाट सीट से चुनाव लड़ रही हैं, उस सीट पर 28.24 फीसदी मतदान हुआ है.

ये भी पढ़ें- ‘ठीक से काम नहीं कर रही EVM’, बंगाल में वोटिंग के बीच BJP प्रत्याशी का चौंकाने वाला दावा

ममता का शुभेंदु अधिकारी से मुकाबला

शुभेंदु अधिकारी वही नेता हैं, जो टीएमसी छोड़कर 2021 के चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे और उन्होंने नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को चुनाव में हरा दिया था. इसीलिए इस बार देश की नजर भवानीपुर सीट पर है क्योंकि इस बार शुभेंदु दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं. नंदीग्राम और भवानीपुर. ममता बनर्जी पहले नंदीग्राम सीट से ही चुनाव लड़ती थीं, लेकिन पिछले चुनाव में हार के बाद उन्होंने सिर्फ भवानीपुर से ही चुनाव लड़ने का फैसला किया है. 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!