देश

पश्चिम बंगाल में हैलिपेड ग्राउंड लौटते वक्त स्थानीय दुकान से PM मोदी ने खाई झाल-मुड़ी, सोशल मीडिया पर तस्वीर की शेयर

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार में जुटे बीजेपी के नेता और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के पारंपरिक फूड का स्वाद लिया. पीएम मोदी ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है. बीजेपी राज्य में चुनाव प्रचार में जुटी हुई है. इस सिलसिले में राज्य में पीएम मोदी समेत पार्टी के कद्दावर नेताओं की रैलियां आयोजित की जा रही हैं. 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा की झाल मुड़ी खाते तस्वीरें

झारग्राम में जनसभा को संबोधित करने के बात पीएम मोदी हैलिपेड ग्राउंड जाते समय अचानक कॉलेज कॉलेज मोड़ पर रुके. जहां उन्होंने एक स्थानीय दुकान से झाल-मुरी खाई और आम लोगों से बातचीत की. 

पीएम मोदी ने झालमुरी खाने के बाद इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया एक्स पर जारी करते हुए लिखा कि रविवार को पश्चिम बंगाल में चार रैलियों के बीच झारग्राम में स्वादिष्ट झालमुड़ी का खाई. अहम बात यह भी कि पीएम मोदी ने दुकाने वाले को 10 रुपए भी दिए. 

तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि पीएम मोदी एक दुकान पर खड़े हैं. जहां वे दुकानदार से झालमुड़ी खरीदी और उसे खाया. इस दौरान समर्थकों की भीड़ भी उनके आसपास जुट गई. पीएम मोदी इन स्थानीय नागरिकों से बातचीत करते हुए भी नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने लोगों के साथ झालमुरी को बांटा भी. 

जनसभा में बोले मोदी- आज बंगाल में उसकी पहचान खोने का खतरा मंडरा रहा

पीएम मोदी रविवार को झारग्राम में विजय संकल्प सभा को संबोधित करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल का यह चुनाव, इस धरती की समृद्ध विरासत को बचाने के लिए है. बंगाल की पहचान बचाने के लिए है. आज बंगाल पर उसकी पहचान खोने का खतरा मंडरा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां टीएमसी जिस रास्ते पर चल रही है. उसका एजेंडा बहुत खतरनाक है. टीएमसी घुसपैठियों के लिए, घुसपैठियों की सरकार बनाना चाहती है.

मोदी ने कहा कि ऐसी सरकार जो सिर्फ घुसपैठियों का मजहब, घुसपैठियों की भाषा और घुसपैठियों के तौर-तरीकों की रक्षा करेगी. उस घुसपैठिया सरकार के लिए अगर कोई दुश्मन होगा तो यहां बैठे हुए भाई-बहन ही घुसपैठियों के दुश्मन होंगे. इसलिए बंगाल का हर समाज, हर वर्ग, हर क्षेत्र इस बार ठान चुका है, संकल्प ले चुका है.

यह भी पढ़ें: ‘आदिवासी विरोधी हैं ममता, घुसपैठ के जरिए बदल रही बंगाल की संस्कृति’, PM मोदी ने TMC पर लगाए गंभीर आरोप

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!