आजमगढ़

प्रज्ञान मिश्र और अश्वनी मौर्य ने बढ़ाया मान*

*प्रज्ञान मिश्र और अश्वनी मौर्य ने बढ़ाया मान*

पवई( आजमगढ़ ) क्षेत्र के श्यामा वर्ल्ड स्कूल में घोषित परीक्षा परिणामों में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया। इस वर्ष प्रज्ञान मिश्र ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं अश्वनी मौर्य ने 90.8 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि अश्वनी कुमार ने 85.2 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
परिणाम घोषित होते ही तीनों छात्रों के घरों में खुशी का माहौल छा गया। परिजनों और शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रबंधन ने भी तीनों मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रज्ञान मिश्र ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया, जबकि अश्वनी मौर्य ने कठिन परिश्रम और परिवार के सहयोग को अपनी उपलब्धि का आधार बताया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रजीत विश्वकर्मा ने कहा कि इस तरह के परिणाम अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा हैं और आने वाले समय में भी छात्र इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!