आजमगढ़

Azamgarh News: आजमगढ़ में इलाज में लापरवाही का आरोप, डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज,प्लेट की जगह डाली वायर, ऑपरेशन के बाद युवक का पैर हुआ खराब

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय:

आजमगढ़ में इलाज में लापरवाही का आरोप, डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज,प्लेट की जगह डाली वायर, ऑपरेशन के बाद युवक का पैर हुआ खराब

आजमगढ़ जनपद में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के सहुवारी गांव निवासी राजेश यादव ने थाना सिधारी में तहरीर देकर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्रार्थी के अनुसार, उनके पुत्र नितीश यादव का सड़क दुर्घटना में दाहिने पैर का घुटना टूट गया था। इलाज के लिए उसे नरौली स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 1 जनवरी 2026 को डॉक्टर विनोद कुमार (जो वर्तमान में मंडलीय जिला अस्पताल में तैनात हैं) ने उसका ऑपरेशन किया।आरोप है कि डॉक्टर ने प्लेट लगाने की बात कही थी, लेकिन उसकी जगह पतली रॉड (वायर) डाल दी गई। पीड़ित के अनुसार, ऑपरेशन के नाम पर उनसे लगभग 1 लाख 46 हजार 500 रुपये वसूले गए। करीब 41 दिन बाद जब रॉड निकाली गई, तो पैर काला पड़ चुका था और वह ठीक से मुड़ भी नहीं पा रहा था। बाद में कराए गए एक्स-रे में पता चला कि हड्डी सही तरीके से जुड़ी ही नहीं थी।राजेश यादव का आरोप है कि जब उन्होंने डॉक्टर से दोबारा इलाज और खर्च को लेकर बातचीत की, तो डॉक्टर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें भगा दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।इसके बाद पीड़ित ने अन्य अस्पतालों में इलाज कराया, जिसमें लगभग 95 हजार रुपये और खर्च हुए, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका। पीड़ित पिता का कहना है कि डॉक्टर की कथित लापरवाही के कारण उनके बेटे का जीवन गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है और वह अपंगता की ओर बढ़ रहा है।फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!