आजमगढ़

Azamgarh News: बाबा साहब की जयंती पर पसिका से निकली साइकिल रैली, बरदह में प्रतिमा पर माल्यार्पण*

*बाबा साहब की जयंती पर पसिका से निकली साइकिल रैली, बरदह में प्रतिमा पर माल्यार्पण*

ठेकमा आजमगढ़

आजमगढ़ संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के 135वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर सोमवार को लालगंज विधानसभा क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। सपा विधायक बेचई सरोज के आवास से एक विशाल साइकिल रैली निकाली गई जो विभिन्न गांवों से होते हुए बरदह बाजार पहुंची।

रैली में शामिल सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में नीले झंडे और बाबा साहब के पोस्टर लिए हुए थे। रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं से रैली का स्वागत किया। युवाओं में बाबा साहब के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। रैली के दौरान “बाबा साहब अमर रहें” और “जय भीम” के नारे गूंजते रहे।

बरदह बाजार पहुंचने पर सभी ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक बेचई सरोज ने कहा कि बाबा साहब ने हमें संविधान देकर बराबरी का अधिकार दिया। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज और देश का विकास संभव है।

कार्यक्रम में अजीत सरोज, नवनीत यादव,विनोद यादव, डॉक्टर कमालुद्दीन, गोविंदा गौतम, सोनू राय, दिनेश सरोज, उमेश सरोज समेत क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। रैली के दौरान पुलिस बल सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!