देश

Weather Forecast: बारिश, बिजली और हीटवेव…. कहर बरपाएगा मौसम! यूपी, दिल्ली-बिहार समेत देश के लिए चेतावनी

देशभर में आज मंगलवार (14 अप्रैल) को मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर-पूर्व भारत में चक्रवाती सर्कुलेशन के प्रभाव के चलते असम व मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश होगी. गरज-चमक के साथ 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज हल्की बारिश की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है.

पहाड़ों का हाल
IMD के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज बारिश की संभावना कम है, लेकिन 17 से 19 अप्रैल तक हल्की बारिश और बिजली चमकने की उम्मीद है. उत्तर प्रदेश और बिहार में दोपहर-शाम के समय 30-40 किमी प्रति घंटे से तेज हवाएं चल सकती हैं. पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 14-15 अप्रैल को हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है. 

बारिश के अलावा बिजली गिरने की आशंका
दक्षिण भारत और मध्य भारत में मुख्य रूप से गर्मी और नमी का प्रभाव रहेगा. उत्तर कर्नाटक में 14-17 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. गरज-चमक और 30 किमी घंटा तक की हवाएं चलने की संभावना है. कर्नाटक में भी 14-17 अप्रैल तक बिजली चमकने और हल्की बारिश के आसार हैं. केरल में मंगलवार को बिजली गिरने का खतरा है. गुजरात के सौराष्ट्र व कच्छ में भी आज अलग-अलग जगहों पर हीट वेव की स्थिति देखने को मिल सकती है. 

किन-किन राज्यों में हीट वेव का खतरा
महाराष्ट्र में 15-16 अप्रैल को हीट वेव चलने की संभावना है. तापमान में धीरे-धीरे 2-6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जा सकती है. इसके अलावा मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 15-18 अप्रैल के आस-पास हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है. बिहार, सौराष्ट्र, कच्छ, गोवा, ओडिशा, गुजरात और दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में फिलहाल मौसम गर्म बना रहेगा. मछुआरों को उत्तर अरब सागर के कुछ हिस्सों और उत्तर गुजरात तट पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें

कोयला घोटाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल गिरफ्तार

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!