आजमगढ़

Azamgarh News: भक्ति में डूबा यश के कुंज: खाटू श्याम संकीर्तन में उमड़ा श्रद्धा का सागर

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

भक्ति में डूबा यश के कुंज: खाटू श्याम संकीर्तन में उमड़ा श्रद्धा का सागर

आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के यश के कुंज, गुरु टोला में सोमवार की शाम भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। स्वर्गीय श्री कृष्ण दास अग्रवाल की पुण्यतिथि पर उनके पुत्र मनोज अग्रवाल एवं पंकज अग्रवाल द्वारा सायं 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक प्रभु श्री खाटू श्याम जी का भव्य संकीर्तन आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम में श्री नाथ जी श्याम भक्त मंडली के भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। “हारे के सहारे” बाबा खाटू श्याम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। भजनों की स्वर लहरियों ने श्रोताओं के मन को इस कदर बांध लिया कि लोग देर रात तक भाव-विभोर होकर भक्ति रस में डूबे रहे।
इस अवसर पर बाबा का भव्य श्रृंगार, अखंड ज्योति एवं छप्पन भोग का विशेष आयोजन किया गया, जिसने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा प्रसाद रूपी भंडारे का भी भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर मुन्ना अग्रवाल (लोहा वाले), अमित गोयल, आशीष अग्रवाल, सीटू अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल, अमन अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, डेविड अग्रवाल, अजय अग्रवाल (इंद्रलोक ज्वेलर्स), संजय अग्रवाल, शीतल अग्रवाल सहित सैकड़ों भक्तजन उपस्थित रहे। पूरे आयोजन ने क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा का वातावरण स्थापित कर दिया।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!