खेल

Praful Hinge First Over: 1 रन और 3 विकेट… प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी

प्रफुल्ल हिंगे ने अपने IPL डेब्यू मैच में घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया, उन्होंने पहला ओवर डाला और राजस्थान रॉयल्स के टॉप बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर दिया. ये मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट था, जिसके बाद RR के लिए मुश्किलें बढ़ती चली गई. जारी संस्करण में SRH राजस्थान को हराने वाली पहली टीम है. प्रफुल्ल ने अपने पहले ओवर में वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को आउट किया.

सोमवार को हैदराबाद में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर रियान पराग ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. अभिषेक (0) और हेड (18) बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन तीसरे नंबर पर आए ईशान किशन ने 91 रनों की शानदार पारी खेली. हेनरिक क्लासेन ने महत्वपूर्ण 40 रन बनाए. सनराइजर्स ने 216 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने पहले ही ओवर में 3 विकेट गंवा दिए, ये ओवर प्रफुल्ल हिंगे का था.

प्रफुल्ल हिंगे के पहले ओवर में क्या कुछ हुआ

ईशान ने पहला ओवर प्रफुल्ल को दिया, जो अपना डेब्यू मैच खेल रहे थे. पहली गेंद उन्होंने जायसवाल को आउटसाइड ऑफ में बैक ऑफ लेंथ गेंद डाली, जिस पर एक रन आया. दूसरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी सामने थे. प्रफुल्ल की ये गेंद थोड़ी छोटी थी, जिस पर वैभव ने बड़े शॉट के लिए बल्ला घुमाया. गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से के किनारे पर लगी और सिर्फ ऊंची गई. विकेटकीपर के लिए ये आसान सा कैच बना.

तीसरे नंबर पर आए ध्रुव जुरेल ने अपनी पहली गेंद डॉट खेली, लेकिन ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ड हो गए. प्रफुल्ल हिंगे की ये गेंद ऑफ साइड पर थी, जिस पर बल्लेबाज थर्डमैन की दिशा में कट करना चाहता था. बल्ले पर लगकर गेंद सीधा स्टंप पर जाकर लगी. 

चौथे नंबर पर आए ड्वेन प्रीटोरियस ने भी पहली गेंद डॉट खेली और दूसरी और पहले ओवर की अंतिम गेंद पर आउट हो गए. पेड पर आई इस गेंद को प्रीटोरियस ने डीप बैकवर्ड स्क्वायर की दिशा में स्वीप कर दिया, नितीश कुमार रेड्डी के लिए बॉउंड्री पर आसान सा कैच बना. प्रफुल्ल हिंगे ने अपने IPL डेब्यू के पहले मैच में रिकॉर्ड स्पेल डाला, उन्होंने सिर्फ 1 रन दिया और 3 विकेट चटकाए.

रियान पराग को भी बनाया शिकार

प्रफुल्ल हिंगे ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग के रूप में अपना चौथा विकेट लिया. 4 ओवरों के स्पेल में उन्होंने कुल 34 रन दिए और 4 विकेट चटकाए. 217 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स 159 रनों पर ढेर हो गई. प्रफुल्ल ने प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीता.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!