Azamgarh news :02 अंतरजनपदीय तस्करों को जहानागंज पुलिस ने 21 किलो 667 ग्राम गाजा 03 मोबाइल व 3 लाख रूपये के मादक पदार्थ के साथ किया गिरफ्तार


आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जहानागंज थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कादीपुर से चक्रपानपुर जाने वाले मार्ग पर तरछा पुलिया के पास मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति गांजा लेकर कहीं जाने की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर तत्काल विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गयी। पुलिस को देखकर दोनों व्यक्ति भागने लगे, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं हिकमत अमली से दौड़ाकर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम क्रमशः अंकित यादव पुत्र दिनेश यादव निवासी कोड़रा थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया तथा रजनीश यादव पुत्र नंदलाल यादव निवासी रूदवापुर थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया बताया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से कुल 20 बंडलों का वजन 21 किलो 667 ग्राम बरामद किया गया , जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 03 लाख रुपये है। अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया गया। दोनों अभियुक्तों को समय 21:30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



