खेल

RCB ने 240 रन बनाकर किया वो काम, जो इससे पहले IPL में कोई नहीं कर पाया, MI की बॉलिंग ध्वस्त

Highest Team Total at Wankhede Stadium in IPL: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बना दिए हैं. बेंगलुरू ने इतिहास रच डाला है, क्योंकि उसने वानखेड़े स्टेडियम में IPL का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है. पहले बल्लेबाजी करने आई बेंगलुरू की टीम के लिए विराट कोहली, फिल साल्ट और रजत पाटीदार के रूप में 3 बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया. विराट ने 50 रन बनाए, जो उनके आईपीएल करियर का 65वां अर्धशतक रहा.

RCB ने रचा इतिहास, अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने इस मैच में 240 रन बनाए हैं, जो IPL में वानखेड़े स्टेडियम में किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है. बेंगलुरू ने अपने ही रिकॉर्ड को बेहतर करते हुए यह कीर्तिमान रचा है. साल 2015 में बेंगलुरू ने इसी मैदान पर 235 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जो 11 साल तक वानखेड़े मैदान पर IPL का सबसे बड़ा स्कोर बना रहा, लेकिन अब उसे RCB ने ही ध्वस्त कर डाला है. इस फेहरिस्त में तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस है, जिसने यहां 234 रन बनाए हैं.

वानखेड़े पर सबसे बड़ा स्कोर

  • 240 रन – RCB (बनाम मुंबई) – 2026
  • 235 रन – RCB (बनाम मुंबई) – 2015
  • 234 रन – MI (बनाम दिल्ली) – 2024
  • 230 रन – PBKS (बनाम मुंबई) – 2017

मुंबई की गेंदबाजी बुरी तरह ध्वस्त

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को विराट कोहली और फिल साल्ट ने आदर्श शुरुआत दिलाई. दोनों ने पावरप्ले में ही 71 रन बना डाले थे. विराट और साल्ट के बीच 120 रनों की सलामी साझेदारी हुई. साल्ट ने 36 गेंद में 78 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के लगाए. कप्तान रजत पाटीदार ने आते ही तबाही मचा दी और 17 गेंद में फिफ्टी पूरी कर RCB के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाई. उन्होंने 20 गेंद में 53 रन बनाए.

दूसरी ओर विराट कोहली ने 38 गेंद में 50 रनों की पारी खेली. टिम डेविड ने भी डेथ ओवरों में जबरदस्त बैटिंग करते हुए 16 गेंद में 34 रनों की कैमियो पारी खेल बेंगलुरू को 240 रनों के ऐतिहासिक स्कोर तक पहुंचाया.

यह भी पढ़ें:

टी20 में विराट कोहली ने बनाया ‘महारिकॉर्ड’, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!