Azamgarh news :नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में छात्र-छात्राओं को नारी सुरक्षा, स्वावलंबन के प्रति किया जागरूक


आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आज सबा कान्वेंट स्कूल भटौरा, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ में मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” का आयोजन क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल महोदया के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश की परिकल्पना के साथ नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया तथा उनके सर्वांगीण विकास हेतु प्रेरित किया गया।
जागरूकता एवं मार्गदर्शन
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को निम्नलिखित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई—
101 – अग्निशमन सेवा
112 – आपातकालीन पुलिस सेवा
1930 – साइबर हेल्पलाइन
1090 – वूमेन पावर लाइन
102 – गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं हेतु एंबुलेंस सेवा
1098 – चाइल्ड लाइन
181 – वीमेन हेल्पलाइन
108 – एंबुलेंस सेवा
साथ ही सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करते हुए वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, सीट बेल्ट व हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा नशे की अवस्था में वाहन न चलाने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा विज्ञान भवन, नई दिल्ली से “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” के अवसर पर दिए गए संबोधन का ऑनलाइन प्रसारण सुनवाया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं की उपलब्धियों को रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल महोदया, प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर शशि मौलि पांडेय, विद्यालय के प्रबंधक अफरोज, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



