IPL 2026 LSG vs GT Live Score: गिल के बाद जोस बटलर भी हुए आउट, 6 रन के अंदर 2 विकेट गिरे; लखनऊ की उम्मीद जगी

गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया. यह सीजन में गुजरात की लगातार दूसरी जीत रही. इससे पहले गुजरात को शुरुआती दो मैचों में लगातार हार का सामना करन पड़ा था. लखनऊ को जीत दिलाने में टीम जोस बटलर और कप्तान शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं.
हेड टू हेड में कौन आगे?
लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच हेड टू हेड की बात करें तो यहां भी कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. गुजरात ने लखनऊ को अब तक चार मैच में हराया है, तो वहीं लखनऊ भी गुजरात को 3 मुकाबलों में शिकस्त दे चुकी है. आज ऋषभ पंत की टीम हिसाब बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच पिछले एक साल में काफी बेहतर हुई है. अब यहां रन बनने लगे हैं. दिन का मैच है. ऐसे में पिच के धीमे होने की भी उम्मीद है. इस सीजन के पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 141 रनों पर ऑलआउट हो गई और उसके बाद समीर रिजवी की शानदार पारी ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई. हालांकि, दिल्ली का भी टॉप ऑर्डर ढेर हो गया था. लखनऊ में आज दोपहर का मौसम गर्म और शुष्क रहने की उम्मीद है.
मैच प्रिडिक्शन
हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर बता रहा है कि इस मैच में भी चेज करने वाली टीम की जीत के चांस ज्यादा रहेंगे. हालांकि, मुकाबला 50-50 का है. टॉस जीतने वाली टीम लक्ष्य का पीछा करने का फैसला ले सकती है.
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन- मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा



