AZAMGARH News:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक पलटा, चालक घायल


आजमगढ़ :10 अप्रैल 2026 को शाम करीब 8:30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 191.5 पर एक हादसा हो गया। गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रहा प्लाई से लदा ट्रक (ट्रेलर नंबर RJ29GB5378) गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से उतरकर जैसे ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लखनऊ की दिशा में मुड़ा, तभी उसका आगे का टायर फट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।इस दुर्घटना में ट्रक चालक शिवचरण (पुत्र श्री जगदीश गुर्जर, निवासी ग्राम खरुडा थापरदा, जिला दौसा, राजस्थान) घायल हो गए। सूचना मिलते ही यूपीडा गश्ती दल मौके पर पहुंचा और कार्यदायी संस्था पीएनसी की एंबुलेंस से घायल चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरौला भेजा गया।समाचार लिखे जाने तक ट्रक और सड़क पर बिखरी प्लाई मौके पर ही मौजूद थी। सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए पवई थाना, जनपद आजमगढ़ की पुलिस टीम घटनास्थल पर तैनात रही।



