खेल

आज IPL में विराट कोहली लगाएंगे तिहरा शतक, RR के खिलाफ रचेंगे ऐतिहासिक कीर्तिमान

Most Sixes in IPL History: आज IPL 2026 में दो पूर्व चैंपियन टीम आपस में भिड़ने वाली हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के सामने होगी 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स. इस ब्लॉकबस्टर मैच में वैभव सूर्यवंशी, विराट कोहली और फिलहाल ऑरेंज कैप होल्डर यशस्वी जायसवाल पर भी सबकी नजरें होंगी. मगर विराट सबसे अधिक चर्चा बटोर सकते हैं, क्योंकि आज ‘किंग कोहली’ इंडियन प्रीमियर लीग में छक्कों की ट्रिपल सेंचुरी बनाने वाले केवल तीसरे बल्लेबाज बन सकते हैं.

विराट कोहली बनाएंगे ट्रिपल सेंचुरी

दरअसल यह मामला जुड़ा है IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने से. विराट कोहली ने अब तक अपने आईपीएल करियर में कुल 297 छक्के लगाए हैं. आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 3 सिक्स लगाते ही वो आईपीएल में छक्कों का तिहरा शतक लगा देंगे. उनसे पहले सिर्फ रोहित शर्मा और क्रिस गेल ही ऐसा कर पाए हैं.

  • 357 सिक्स – क्रिस गेल
  • 309 सिक्स – रोहित शर्मा
  • 297 सिक्स – विराट कोहली
  • 264 सिक्स – एमएस धोनी

क्रिस गेल ने आईपीएल में केवल 142 मैच खेलकर 357 छक्के लगाए थे. विराट कोहली और रोहित शर्मा उनसे लगभग दोगुने मैच खेल चुके हैं, इसके बावजूद गेल टॉप पर बने हुए हैं. विराट की बात करें तो उन्होंने अपने 269 मैचों के IPL करियर में 297 सिक्स लगाए हैं. इसके साथ ही उन्होंने 778 चौके भी लगाए हैं, जो इतिहास में सबसे ज्यादा हैं.

राजस्थान के खिलाफ विराट का रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. इस पूर्व चैंपियन टीम के खिलाफ उन्होंने 32 IPL पारियों में 896 रन बनाए हैं. आज एक शतकीय पारी खेल, वो RR के खिलाफ एक हजार रनों का आंकड़ा भी छू सकते हैं. राजस्थान के खिलाफ विराट का औसत 34.46 का है. बता दें कि IPL में राजस्थान के खिलाफ पिछली 4 पारियों में विराट ने 139 के अविश्वसनीय औसत से 278 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें:

LSG को हारी हुई बाजी जिताने वाले मुकुल चौधरी को 4 करोड़ का गिफ्ट, टीम के मालिक ने खोला खजाना

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!