आजमगढ़

AZAMGARH News:अज्ञात कारणों से लगी आग में चार बकरियां जलकर मरी

पवई (आजमगढ़) थाना क्षेत्र के पवई गांव में बुधवार देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग ने एक पशुपालक को भारी नुकसान पहुंचा दिया। आग की चपेट में आकर चार बकरियों की जलकर मौत हो गई। पवई गांव निवासी हीरालाल पुत्र सुबरन के घर के पास बने बाड़े में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक चार बकरियां पूरी तरह आग की चपेट में आ चुकी थीं।घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।इस घटना से पशुपालक को आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!