आजमगढ़

भव्य आयोजन के साथ मनाया गया आरोही का जन्मदिन, दूर-दूर से पहुंचे अतिथि

निजामाबाद/आजमगढ़। दिनांक 7 अप्रैल 2026 को 9 वर्षीय बालिका आरोही का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। यह आयोजन केवल एक पारिवारिक समारोह न रहकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का रूप लेता नजर आया, जिसमें विभिन्न जनपदों से आए लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।

समारोह में अकबरपुर, वाराणसी, चंदौली, बिहार, कुशीनगर एवं आजमगढ़ सहित कई स्थानों से अतिथि पहुंचे। कार्यक्रम में लगभग 350 से 400 लोगों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय बना रहा।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भव्य स्टेज शो एवं संगीत प्रस्तुति रही। इस दौरान वीरेन्द्र हर्ष चौहान, ओमकार प्रिंस, धनजीत धड़कन, विकास सिंह विक्कू, गोविंद विद्यार्थी , सोनू राजभर एवं सेवक राजभर जैसे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।

कार्यक्रम में म्यूजिक डायरेक्टर अनिल मद्धेशिया एवं दुर्गाविजय म्यूजिक टीम ने अपने शानदार वादन से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। यह टीम देश-विदेश के बड़े मंचों पर प्रस्तुति देने के लिए जानी जाती है।

समारोह में साहित्य और मीडिया जगत से जुड़े लोगों की भी उपस्थिति रही। राइटर प्रदीप बाबू के साथ-साथ कई पत्रकार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि आरोही सोशल मीडिया पर एक प्रसिद्ध बाल डांसर के रूप में पहचान बना चुकी हैं। वह इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर अपने डांस रील्स के लिए जानी जाती हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भोजपुरी संगीत जगत के प्रसिद्ध गायक खेसारी लाल यादव, समर सिंह, मोहन राठौर सहित कई कलाकार उन्हें रील बनाने के लिए अपने गाने भेजते रहते हैं।

बताया जाता है कि आरोही के पिता एक प्राइवेट शिक्षक के साथ-साथ भी पत्रकार हैं, जिसके कारण शिक्षक जगत से जुड़े शिक्षकों के साथ-साथ मीडिया जगत से जुड़े कई लोग इस कार्यक्रम में शामिल होकर बालिका को आशीर्वाद देने पहुंचे।

कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों के लिए जलपान एवं स्वादिष्ट भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई थी। पूरे आयोजन में भव्य मंच, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!