AZAMGARH News:एसडीएम बनने पर अनुराग पांडेय का टीम अंबिका सेवा संस्थान ने किया सम्मान


आजमगढ़:रानी की सराय ब्लाक के कोठिया गांव के रहने वाले अनुराग पांडेय का यूपी पीसीएस-2024 परीक्षा में प्रदेश में आठवीं रैंक हासिल कर डिप्टी कलेक्टर का पद प्राप्त किया जिस पर आज अंबिका सेवा संस्थान की टीम द्वारा उन्हें अंग वस्त्र और सम्मान पत्र के साथ सम्मानित किया गया इस अवसर पर अनुराग पांडे ने बताया कि स्व-अध्ययन के दम पर भी बड़ी सफलता पाई जा सकती है। अभ्यर्थियों को कोचिंग के साथ ही अन्य प्लेटफार्मों पर उपलब्ध सामग्री का उपयोग करने के बजाय खुद से नोट्स बनाकर पढ़ाई करनी चाहिए। इंटरनेट मीडिया पर सिर्फ परीक्षा से संबंधित सामग्री का ही उपयोग करना उचित है।2024 में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर हुई थी तैनाती, प्रतिदिन चार से पांच घंटे घर पर रहकर की तैयारी का लाभ मिला अंबिका सेवा संस्थान द्वारा सम्मानित करने में मुख्य रूप से संस्थान प्रभारी अभिषेक उपाध्याय रवि चौहान लकी श्रीवास्तव मुकेश ठठेरा मौजूद रहे साथ ही भाजपा नेता माहेश्वरी कांत पांडेय अंजनी मिश्रा भी उपस्थित रहे।इसी क्रम में समीक्षा अधिकारी बने अमित यादव का अंबिका सेवा संस्थान ने किया सम्मानित अंबिका सेवा संस्थान सामाजिक संगठन द्वारा यूपीपीसीएस लोक सेवा आयोग में फरिहा उमा का पूरा गांव निवासी अमित कुमार यादव के समीक्षा अधिकारी बनने पर अंबिका सेवा संस्थान के लोगों द्वारा सम्मान पत्र अंग वस्त्र के साथ उन्हें सम्मानित किया गया इस अवसर पर समीक्षा अधिकारी बने अमित यादव नहीं बताया कि परिश्रम करने का फल एक दिन व्यक्ति को जरूर मिलता है युवा छात्र लक्ष्य निर्धारित कर अपनी तैयारी करें तो सफलता अवश्य मिलेगी इस मौके पर उनके परिवार के लोग भी मौजूद रहे अंबिका सेवा संस्थान सामाजिक संगठन के प्रभारी अभिषेक उपाध्याय लकी श्रीवास्तव रवि चौहान मुकेश ठठेरा जय हिंद यादव अरविंद यादव संतोष यादव मौजूद रहे ।



