आजमगढ़

Azamgarh news :परिवार परामर्श प्रकोष्ठ में कुल 02 प्रकरणों की सुनवाई, 01 मामले में हुआ समझौता

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति श्री चिराग जैन तथा पर्यवेक्षण अधिकारी श्रीमती आस्था जायसवाल, क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत दिनांक 07.04.2026 को परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कुल 02 प्रकरणों में दोनों पक्षों को दूरभाष/नोटिस के माध्यम से सूचित कर मीडिएशन हेतु बुलाया गया, जिसमें सभी पक्षकार उपस्थित रहे। गहन काउंसलिंग के उपरांत 01 प्रकरण में आपसी सहमति से समझौता कराया गया।
उक्त प्रकरण में पति व ननद द्वारा दहेज को लेकर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना तथा पति द्वारा तलाक देकर दूसरी शादी की धमकी देने का मामला सामने आया, जिसे काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाया गया। शेष प्रकरण में अगली तिथि नियत कर पक्षकारों को पुनः उपस्थित होने हेतु सूचित किया गया।
नई किरण प्रोजेक्ट के माध्यम से बिखरे हुए परिवारों को पुनः एकजुट करने एवं सामाजिक सौहार्द स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे पारिवारिक न्यायालयों पर बढ़ते कार्यभार को भी कम किया जा सकेगा।
इस अवसर पर उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद तिवारी (प्रभारी परिवार परामर्श प्रकोष्ठ), उ0नि0 सत्यनारायण यादव, आरक्षी जितेन्द्र कुमार शाह, आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता एवं महिला आरक्षी नेहा सिंह उपस्थित रहे।
कुल समझौते – 01
1. सालेहा बानो पुत्री मोहम्मद अजीम, ग्राम अतरकच्छा, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!