आजमगढ़

Azamgarh news :फेक ई-चालान ऐप डाउनलोड करने से हुआ मोबाइल हैक, पुलिस ने साइबर फ्रॉड के रुपये पीड़ित के खाते में कराया वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
सिधारी थाना अंतर्गत बैठौली निवासी निलेश यादव पुत्र रामबचन यादव द्वारा शिकायत की गई कि अज्ञात नंबर से प्राप्त फर्जी ई-चालान एप डाउनलोड करने पर उनका मोबाइल हैक हो गया, जिससे उनके खाते से 15,200/- रुपये कट गए। इस संबंध में तत्काल साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर फोन करके साइबर शिकायत दर्ज करायी गयी।
उक्त शिकायत पर थाना सिधारी साइबर टीम द्वारा साइबर सेल आजमगढ़ की तकनीकी सहायता से त्वरित कार्रवाई करते हुए नियमानुसार प्रक्रिया अपनाकर पीड़ित के खाते में 15,200/- रुपये वापस कराए गए।
पुलिस द्वारा आवेदक को जागरूक किया गया कि किसी भी अज्ञात लिंक/एप को डाउनलोड न करें, ओटीपी या निजी जानकारी साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें अथवा नजदीकी साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!