आजमगढ़

Azamgarh news :संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला का शव फंदे से लटकता मिला

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह बाजार में रविवार शाम एक गर्भवती महिला का शव कमरे में फंदे से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान सोना देवी (24) के रूप में हुई है, जो चार माह की गर्भवती थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोना की शादी 2 जून 2025 को जालौन जनपद के बुरहना थाना क्षेत्र निवासी कौशल किशोर कुशवाहा से हुई थी। कौशल मनिकाडीह बाजार में पिछले तीन वर्षों से फुलकी-छोला का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं और किराये के मकान में रहते हैं।
घटना के समय कौशल दुकान पर गए हुए थे, जबकि सोना घर पर अकेली थी। इसी दौरान जब उसका भाई संदीप कुमार कुशवाहा, निवासी मिजौना थाना माधवगढ़ (जालौन), कमरे में पहुंचा तो उसने सोना को रस्सी के फंदे से लटका देखा। शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
परिजनों के अनुसार, परिवार में किसी प्रकार का विवाद नहीं था और घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जीयनपुर कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!