आजमगढ़

Azamgarh news :10 न्यायिक अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रविवार को न्यायिक अधिकारियों की वार्षिक स्थानांतरण सूची जारी की, जिसमें आजमगढ़ के 10 न्यायिक अधिकारी शामिल हैं। इस व्यापक फेरबदल को न्यायिक व्यवस्था में प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जारी सूची के अनुसार, अपर जिला जज संतोष कुमार यादव तथा फैमिली कोर्ट में तैनात अपर जिला जज संदीपा यादव का तबादला बरेली कर दिया गया है। वहीं, फैमिली कोर्ट के अपर जिला जज प्रेम शंकर को शाहजहांपुर भेजा गया है।
इसके अलावा, कुशीनगर के पडरौना में तैनात अपर जिला जज दिनेश कुमार द्वितीय, लखनऊ में कार्यरत अपर जिला जज दिनेश मिश्रा तथा शाहजहांपुर में तैनात ओम प्रकाश मिश्रा को आजमगढ़ स्थानांतरित किया गया है। लखनऊ में स्पेशल सेक्रेटरी एलआर बालकृष्ण एन. राजन को भी आजमगढ़ में नई तैनाती दी गई है।
जूनियर डिवीजन की मुंसिफ सिटी जागृति को हापुड़ भेजा गया है। बूढ़नपुर ग्राम न्यायालय के न्यायिक अधिकारी रविंद्र रावत को बाराबंकी के रामनगर ग्रामीण न्यायालय में तैनाती दी गई है।
अन्य तबादलों में लालगंज ग्रामीण न्यायालय के जज पुनीत मोहन दास को फिरोजाबाद के जसराना, फूलपुर ग्रामीण न्यायालय के जज अर्स आनंद को शाहजहांपुर के पुवायां तथा मेंहनगर ग्रामीण न्यायालय के जज तारिफ मुस्तफा को रायबरेली के लालगंज स्थानांतरित किया गया है।
इसी क्रम में, एडिशनल सीजेएम शोभित बंसल को रामपुर से आजमगढ़, प्रवीण प्रियदर्शी को बागपत के बरौत से मेंहनगर, जावेद को जसराना से बूढ़नपुर, अफीफा इरफान को मथुरा से लालगंज तथा कामाक्षी सागर को मेरठ से फूलपुर स्थानांतरित किया गया l

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!