आजमगढ़
Azamgarh news :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर ने सुनी लोगों की समस्या निराकरण का दिया निर्देश


आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर श्री कौस्तुभ त्रिपाठी पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा उपस्थित शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।



