Azamgarh news :जान से मारने की नियत से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार


आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
निजामाबाद थाना अंतर्गत ग्राम अनंतपुर निवासी पूनम पत्नी रामपलट द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 26.03.2026 को समय लगभग 10:00 बजे आबादी की भूमि पर ईंट रख रही थीं, तभी विपक्षी प्रिंस कुमार पुत्र राजकिशोर निवासी उपरोक्त हाथ में लोहे की रॉड लेकर आया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। शोर सुनकर उनकी पुत्री पायल व भांजी सपना बचाने आईं, तभी अभियुक्त की माता गीता देवी व अन्य परिजन भी मौके पर आ गए और मिलकर हमला किया। इस दौरान अभियुक्त द्वारा पायल के सिर पर रॉड से प्रहार किया गया जिससे उसका सिर फट गया तथा सपना के गाल पर भी वार कर उसे घायल कर दिया गया। दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया। साथ ही विपक्षियों द्वारा पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0 79/26 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 05.04.2026 को उ0नि0 मयंक कृष्ण उपाध्याय मय हमराह क्षेत्र में वांछित अभियुक्त की तलाश में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि वांछित अभियुक्त प्रिंस कुमार ग्राम अनंतपुर व सरायपोही के मध्य स्थित बगीचे में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर अभियुक्त को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रिंस कुमार पुत्र राजकिशोर निवासी ग्राम अनंतपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष बताया। अभियुक्त को नियमानुसार कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 10:45 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।



