आजमगढ़

Azamgarh news :चैत्र नवरात्रि के अवसर पर पुलिस ने ग्राम स्तर पर 49 चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर 1500 पुरुष/ महिलाओं को किया जागरूक

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जनपद आजमगढ़ में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए । यह अभियान श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति श्री चिराग जैन व क्षेत्राधिकारी सदर/पर्यवेक्षण अधिकारी श्रीमती आस्था जायसवाल के नेतृत्व में चलाया गया । अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों, मंदिरों, धार्मिक स्थलों, मेलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्राम स्तर पर 49 चौपाल/जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर कुल 1500 पुरूष/महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, कानूनों, साइबर अपराध से बचाव एवं सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा 869 पम्पलेट वितरित किए गए । साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112 आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई ।
इसी क्रम में एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा मंदिरों, चौराहों, बाजारों, मॉल, पार्क एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले 62 स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 1156 व्यक्तियों की जांच की गई तथा 622 व्यक्तियों को चेतावनी/नोटिस देकर भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गई। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर 1308 वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें स्टंटबाजी करने वाले 13 चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। व 01 वाहन सीज की गयी है ।
जनपद पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि अभियान के दौरान सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे महिलाओं की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा जा सके ।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!