Azamgarh News: आजमगढ़ में 40,000 लीटर क्षमता वाले दुग्ध अवशीतन केंद्र का 6 अप्रैल को लोकार्पण


आजमगढ़ में 40,000 लीटर क्षमता वाले दुग्ध अवशीतन केंद्र का 6 अप्रैल को लोकार्पण
आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
आजमगढ़ 05 अप्रैल 2026/
उप दुग्धशाला विकास अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया है कि उद्योग नीति के तहत शेषनाथ सिंह मिल्क एंड आइस फैक्ट्री/श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड आजमगढ़ ग्राम मीरिया रेहड़ा पोस्ट कंधरापुर तहसील सगड़ी जनपद आजमगढ़ का मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा दिनांक 6 अप्रैल 2026 को लोकार्पण किया जाएगा। इस दुग्ध अवशीतन केंद्र की क्षमता 40000 लीटर प्रतिदिन है तथा अवशीतन केंद्र में कुल 165 ग्राम आच्छादित हैं एवं इसका दुग्ध उपार्जन करने वाली महिला सदस्यों की संख्या 3833 है। इन महिला दुग्ध उत्पादकों द्वारा वर्तमान में 25000 लीटर दुग्ध ग्राम स्तर पर संग्रह कर प्राप्त कराया जा रहा है।
इस दुग्ध अवशीतन केंद्र को ग्राम स्तर पर 10 कार्मिकों द्वारा दुग्ध उपार्जन कार्य संपादित किया जा रहा है। जनपद आजमगढ़ में नवनिर्मित दुग्ध अवशीतन केंद्र के संचालन हेतु 18 मार्ग मार्ग बनाये गये हैं।



