आजमगढ़

Azamgarh news :मोटरसाइकिल चोरी का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में दो आरोपी हो चुके है गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 39/2026 धारा 338, 336(3), 340(2), 319(2), 317(2) बीएनएस व 35 BNSS से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आकाश कुमार पुत्र शिवदत्त निवासी मस्तवनिया अझौली थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। उक्त मुकदमे में पूर्व में अभियुक्त आजाद कुमार व गोलू यादव को दिनांक 20.02.2026 को गिरफ्तार कर जिला कारागार भेजा जा चुका है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष रानी की सराय के नेतृत्व में उ0नि0 अमिताभचन्द मय हमराह पुलिस टीम द्वारा पतारसी-सुरागरसी के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को ग्राम बेलइसा मण्डी से समय करीब 10:45 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने अपने मित्र आजाद कुमार के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी कर उसे 15,000 रुपये में बेचा था। अभियुक्त ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में अपराध न करने की बात कही है तथा अपना पक्ष मा0 न्यायालय के समक्ष रखने की बात कही है।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!