Azamgarh news :शशिमौली पांडे को पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नति के अवसर पर पीपिंग सेरेमनी में स्टार लगाकर वरिष्ठ अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं


आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आज जनपद आजमगढ़ में आयोजित गरिमामय पीपिंग सेरेमनी कार्यक्रम के दौरान उ0प्र0 पुलिस मुख्यालय से पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नत हुए प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर श्री शशिमौली पांडे को औपचारिक रूप से स्टार लगाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन, पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विवेक त्रिपाठी द्वारा उन्हें पदोन्नति की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की गई। पीपिंग सेरेमनी कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर श्री आस्था जायसवाल भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा पदोन्नति को उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण का परिणाम बताते हुए भविष्य में भी जनसेवा के प्रति इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की गई।



