Weight loss habits: वजन घटाने के लिए अपनाएं ये 5 बोरिंग आदतें, एक्सपर्ट बोले-यही देती हैं असली रिजल्ट

Weight loss habits: आज के समय में तेजी से वजन घटाने के तरीके सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड करते हैं. लेकिन सच यह है कि ऐसे ज्यादातर तरीके लंबे समय तक काम नहीं करते हैं. वजन कम करना, जितना सुनने में आसान लगता है उतना ही इसे लगातार बनाए रखना मुश्किल होता है. फिटनेस एक्सपर्ट्स मानते हैं कि चमकदार और तेजी से असर दिखाने वाले तरीकों के बजाय रोजाना की नार्मल आदतें ही वजन घटाने के काम में आती है. एक्सपर्ट्स भी बताते हैं कि वजन घटाने का असली खेल छोटे-छोटे बदलाव में छिपा होता है, जिन्हें नियमित रूप से अपनाया जाना चाहिए. यह आदतें भले ही बोरिंग लगे, लेकिन इन्हीं से शरीर में स्थाई सुधार आता है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि वजन घटाने के लिए आपको कौन सी पांच बोरिंग आदतें अपनानी चाहिए, जो भले ही देखने में बोरिंग लगे. लेकिन वहीं आदतें असली रिजल्ट देती है.
ये भी पढ़ें-Benefits Of Vigorous Exercise: कसरत ऐसी करो कि फूलने लगे सांस, इससे 60% कम हो जाता है मौत का खतरा!
सही समय पर पर्याप्त पानी पीना जरूरी
वजन कंट्रोल करने में पानी की अहम भूमिका होती है. यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है और पाचन को सही रखता है. कई लोग खाने के दौरान ज्यादा पानी पी लेते हैं, जिससे पाचन प्रक्रिया थोड़ी प्रभावित हो सकती है. ऐसे में बेहतर है कि दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पिया जाए और खाने से करीब 30 मिनट पहले एक गिलास पानी पी लिया जाए. इससे भूख और प्यास के बीच फर्क समझने में भी मदद मिलती है.
प्लेट में प्रोटीन और फाइबर का संतुलन रखें
डाइट में केवल चीज हटाने पर ध्यान देने के बजाय, क्या शामिल करना है इस पर फोकस करना चाहिए. हर मील में प्रोटीन और फाइबर का संतुलन रखने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है. प्रोटीन भूख को कंट्रोल करता है, जबकि फाइबर पाचन को धीमा करके शुगर लेवल को संतुलित बनाए रखता है. इससे एलर्जी बनी रहती है और बार-बार खाने की इच्छा कम होती है.
धीरे-धीरे और अच्छे से चबाकर खाएं
खाने की शुरुआत मुंह से होती है, इसलिए हर निवाले को अच्छी तरह चबाना जरूरी है. वहीं शरीर को यह समझने में करीब 20 मिनट लगते हैं कि पेट भर चुका है. ऐसे में जल्दी-जल्दी खाने से जरूरत से ज्यादा खाना खाया जा सकता है. वहीं हर कोर को अच्छे से चबाना और बीच-बीच में थोड़ा रुकने से शरीर के अनुसार खान की मात्रा संतुलित रहती है.
खाने के बाद 15 मिनट की वॉक भी जरूरी
लंबे वर्कआउट के बजाय रोजाना हल्की एक्टिविटी भी असरदार होती है. खाना खाने के बाद करीब 15 मिनट टहलना ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है. इससे शरीर ऊर्जा को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करता है और एक्स्ट्रा कैलोरी जमा नहीं होती है. अगर बाहर टहलना पॉसिबल न हो तो घर में ही चलना या सीढियां चढ़ना भी फायदेमंद हो सकता है.
खाने का समय रखें तय
हर दिन लगभग एक ही समय पर खाना खाने की आदत शरीर के अंदर की घड़ी को संतुलित करती है. इससे भूख अचानक नहीं बढ़ती और पाचन क्रिया बेहतर रहती है. खासतौर पर रात का खाना सोने से काफी पहले कर लेना चाहिए, ताकि शरीर को आराम और रिपेयर के लिए पर्याप्त समय मिल सके.
ये भी पढ़ें-Bone Marrow Health tips : इन हरकतों से खराब हो जाएगा आपका बोन मैरो! जल्द कर लें सुधार वरना यमराज से होगी मुलाकात
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator



