आजमगढ़

Azamgarh News: सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल, जहानागंज में वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल, जहानागंज में वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह सम्पन्न,
मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
जहानागंज, आजमगढ़।नगर पंचायत जहानागंज के बाजार क्षेत्र स्थित रामपुर में सेंन्ट जेवियर्स पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष बरनवाल तथा विद्यालय के संस्थापक डॉ. आलोक कुमार पांडे रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पश्चात छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।
वार्षिक परीक्षा परिणाम में नर्सरी कक्षा में शिवन्या सिंह ने प्रथम, वृद्धि पांडे ने द्वितीय तथा श्रेया चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं एलकेजी में प्रताप सिंह प्रथम, प्रियांशी सिंह द्वितीय और निशांत यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के संस्थापक डॉ. आलोक कुमार पांडे ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है और वे पढ़ाई के प्रति और अधिक प्रेरित होते हैं।
कार्यक्रम का सफल संचालन दंत चिकित्सक डॉ. आर.के. त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सरफराज अहमद, समाजसेवी जयप्रकाश सिंह, आनंद पांडे, डॉ. आर.के. त्रिपाठी, कमलेश राय सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!