आजमगढ़ से मुंबई के लिए अतिरिक्त ट्रेन सेवा का ऐलान


आजमगढ़ , 30 मार्च, 2026: रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधा हेतु 05183/05184 आजमगढ़-बान्द्रा टर्मिनस-आजमगढ़ सुपरफास्ट विशेष गाड़ी का संचलन आजमगढ़ से 04 अप्रैल,2026 से 11 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को 15 फेरों के लिये तथा बान्द्रा टर्मिनस से 06 अप्रैल,2026 से 13 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को 15 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।05183 आजमगढ़-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट विशेष गाड़ी 04 अप्रैल,2026 से 11 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को आजमगढ़ से 23.15 बजे प्रस्थान कर मुहम्मदाबाद से 23.42 बजे, दूसरे दिन मऊ से 00.35 बजे, औंड़िहार से 01.32 बजे, बनारस से 02.45 बजे, ज्ञानपुर रोड से 03.47 बजे, प्रयागराज रामबाग से 04.45 बजे, प्रयागराज जं. से 05.10 बजे, गोविन्दपुरी से 08.15 बजे, टूण्डला से 12.00 बजे, ईदगाह आगरा से 12.50 बजे, बयाना से 15.32 बजे, गंगापुर सिटी से 16.35 बजे, कोटा से 18.40 बजे, नागदा से 21.50 बजे, रतलाम से 22.50 बजे, तीसरे दिन वडोदरा से 01.55 बजे, सूरत से 03.45 बजे तथा बोरीवली से 07.17 बजे छूटकर बान्द्रा टर्मिनस 08.10 बजे पहुंचेगी।वापसी यात्रा में, 05184 बान्द्रा टर्मिनस-आजमगढ़ सुपरफास्ट विशेष गाड़ी 06 अप्रैल,2026 से 13 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को बान्द्रा टर्मिनस से 10.45 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 11.07 बजे, सूरत से 14.15 बजे, वडोदरा से 15.45 बजे, रतलाम से 20.50 बजे, नागदा से 22.00 बजे, दूसरे दिन कोटा से 00.15 बजे, गंगापुर सिटी से 02.17 बजे, बयाना से 03.22 बजे, ईदगाह आगरा से 05.15 बजे, टूण्डला से 06.25 बजे, गोविन्दपुरी से 09.55 बजे, प्रयागराज जं. से 13.05 बजे, प्रयागराज रामबाग से 13.22 बजे, ज्ञानपुर रोड से 14.32 बजे, बनारस से 15.50 बजे, औंड़िहार से 17.02 बजे, मऊ से 19.10 बजे तथा मुहम्मदाबाद से 19.35 बजे छूटकर आजमगढ़ 20.10 बजे पहुंचेगी।इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 08, शयनयान श्रेणी के 08, साधारण द्वितीय श्रेणी/साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 02 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 20 आधुनिक कोच लगाये जायेंगे।
The post आजमगढ़ से मुंबई के लिए अतिरिक्त ट्रेन सेवा का ऐलान appeared first on Hind Ekta Times.



