आजमगढ़

Azamgarh News: दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ संपन्न*

सत्येन्द्र सिंह लालगंज आजमगढ़
लालगंज आजमगढ़ नगर पंचायत कटघर लालगंज स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में 2025- 26 सत्र की समाप्ति पर दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक निदेशक सुशांत चन्द्रा, श्रीमती पिंकी चन्द्रा, पिंटू जायसवाल, प्रधानाचार्य राहुल राव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 11 तक में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न श्रेणियां यथा सर्वाधिक उपस्थित, कक्षा में सर्वश्रेष्ठ अनुशासित छात्र, कक्षा में सर्वाधिक स्वच्छ गणवेश आदि में भी छात्रों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्राथमिक वर्ग में साध्या पाठक, कनिष्ठ वर्ग में श्रेया पाठक तथा वरिष्ठ वर्ग में शिवांगी यादव सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा रहीं। इन्हें स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला। इस अवसर पर प्रबंधक निदेशक सुशान्त चंद्रा ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभा और लग्न जिस विद्यार्थी में हो, वह हर मुकाम हासिल कर सकता है। समन्वयक अखिलेश पाठक ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर समन्वयक श्रीमती सपना शर्मा, श्रीमती प्रतिभा घाले, विद्यालय के अध्यापक राजेश दीक्षित, सुधीर सिंह, अश्विनी सिंह, राजेंद्र सिंह सहित आदि शिक्षक गण उपस्थित रहें। अभिभावकों में डॉक्टर विजय शंकर, दिव्यशीष शुक्ला सहित आदि उपस्थित रहें।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!