आजमगढ़

Azamgarh news :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अतरौलिया क्षेत्र में 03 नवनिर्मित पुलिस चौकियों का किया उद्घाटन

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जनपद आजमगढ़ में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा थाना अतरौलिया क्षेत्रांतर्गत अतरैठ, लोहरा एवं बढ्या में स्थापित 03 नवनिर्मित पुलिस चौकियों का उद्घाटन किया गया। ये चौकियां जनपद के विभिन्न सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थापित की गई हैं, जिससे अपराधियों पर सतत निगरानी रखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं जनसुनवाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।
ग्राम प्रहरियों को किया गया सम्मानित, संभ्रांत नागरिकों व व्यापारियों के साथ की गई बैठक
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस विभाग में पूर्व में सेवा दे चुके व्यक्तियों को सम्मानस्वरूप शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
साथ ही ग्राम प्रहरियों/चौकीदारों को सीटी, डोरी एवं टॉर्च वितरित करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना गया तथा उन्हें सुरक्षा व्यवस्था में सक्रिय सहयोग हेतु प्रेरित किया गया।
इसके उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, व्यापारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जनता का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक- मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्कूली छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा उनके उत्साहवर्धन हेतु शिक्षण सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर श्री कौस्तुभ त्रिपाठी सहित थाना अतरौलिया के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!