आजमगढ़

Azamgarh news :पुष्य नक्षत्र पर हुआ स्वर्णप्राशन शिविर का हुआ आयोजन

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

चाइल्ड केयर क्लिनिक सिधारी आज़मगढ़ पर शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.डी.डी.सिंह की देख-रेख में कल देर रात तक पुष्य नक्षत्र के अवसर पर स्वर्णप्राशन की स्वर्ण बूँदें प्रत्येक बच्चे को पिलायी गई ।
ज्ञातव्य हो कि कोरोना काल से पूर्व से ही प्रत्येक पुष्य नक्षत्र पर चाइल्ड केयर क्लिनिक सिधारी आज़मगढ़ पर स्वर्णप्राशन शिविर का आयोजन किया जाता है।
आज आये हुए सभी बच्चों को स्वर्णप्राशन की स्वर्ण बूँदें पिलायी गई।
स्वर्णप्राशन की बूँदें पिलाने के लिए अभिभावक अपने बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं संवर्धन की इस आयुर्वेदिक इम्युनाइजेशन प्रक्रिया में उत्सुकता से पंजीकरण कराते देखे गये।
इस अवसर पर बाल व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.डी.डी.सिंह ने बताया कि स्वर्णप्राशन के नियमित सेवन से बच्चों में बल, बुद्धि, स्मरण शक्ति, आयु, तेज और ओज की वृद्धि होती है तथा पाचन क्रिया संतुलित रहती है। इस अमृत तुल्य स्वर्ण बूँद से बच्चों में इतनी ज्यादा रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है कि बच्चों को जल्दी बीमारी नहीं होती और न्यूमोनिया, स्वाइन फ्लु, इन्सेफेलाइटिस, डेंगू जैसी अन्य बीमारियों से भी बचाव होता है। अतः अपने नौनिहालों को रोगों से सुरक्षा और शारीरिक, मानसिक सर्वांगीण विकास के लिए स्वर्णप्राशन अवश्य कराना चाहिए। आज के स्वर्णप्राशन शिविर में लक्ष्य पाठक, कविश, इशिता, वेद, कृशांग, नित्या, युवराज, समीक्षा, अयांश आदि बच्चों को स्वर्णप्राशन की स्वर्ण बूँदे पिलाई गई।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!