Azamgarh News: घाघरा नदी में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम; पुलिस ने शव बरामद कर शुरू की कार्रवाई


रोशनलाल, बिलरियागंज
घाघरा नदी में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम; पुलिस ने शव बरामद कर शुरू की कार्रवाई
आजमगढ़ जनपद के महराजगंज थाना क
अंतर्गत गंगापुर पूरैनिया के पास घाघरा नदी में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैतपुर परशुरामपुर निवासी युवक अजमत शेख उम्र 18 वर्ष पुत्र अकील शेख किसी अज्ञात कार्य से घर से निकला था और गंगापुर पूरैनिया के पास घाघरा नदी के किनारे पहुंच गया। इसी दौरान वह नदी में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही महराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई और माहौल गमगीन हो गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



